Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
SDT_news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2022। चुनावी परिणामों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भाजपा सरकार बनने से क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में भी उत्साह की लहर है और जगह जगह समर्थक नारे लगाते हुए जश्न मना रहे है। गांव सूडसर में भाजपाइयों ने डीजे पर झूमते हुए वाहन रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को लड्डू खिलाए व बधाइयां दी। इस दौरान अंकित मोदी, रेवंत सेन, पवन स्वामी, मुकेश पंवार, दिनेश सारस्वत, मांगीलाल स्वामी, प्रेमनाथ, विक्रम सिंह, बाबूलाल जाजड़ा, सुमेर सिंह, जगदीश स्वामी, नत्थू सिंह, महेंद्र सारण, विजयपाल भादू, विजय सिंह सहित मोदी समर्थक शामिल हुए। गांव उदरासर में भाजपाइयों ने विजय के नारे लगाएं व योगी सरकार की पुनरावृत्ति पर प्रसन्नता प्रकट की। गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी व मुहं मीठा करवाते हुए पटाखे फोड़े। इस दौरान दिलीपकुमार पंचारिया, कैलाश पंचारिया, मांगीलाल, रूपाराम प्रजापत, कैलाश, श्यामसुंदर, नारायण, मोहनदास स्वामी सहित ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सूडसर में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में ग्रामीणों ने मनाई खुशियां।