Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2021। जयपुर पब्लिक स्कूल में गुरु नानक की 552वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। गुरु पर्व की विद्यार्थियों ने सभी को बधाई दी व नानक देव जी को पुष्पांजलि अर्पित की। बच्चों ने सिख धर्म की शिक्षाओं के बारे में बताया व देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियां दी। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के जन्म व जीवन के बारे में जानकारी दी। घिंटाला ने कहा कि गुरु नानक देव जी के जीवन से हमें प्रेम, करुणा और बलिदान का संदेश मिलता है। स्कूल एम.डी. चंद्रमुखी घिंटाला ने बताया कि नानकदेव जी ने छुआछूत मिटाने व सभी को समान दृष्टि से देखने की दिशा में योगदान दिया। शिक्षक संदीप गोदारा ने गुरु के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए देशहित में उनका योगदान बताया। इस दौरान पंकज, रिंकू, भारती सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में मनाया गुरु पर्व।