Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-06-19 at 9.08.33 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2023। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने के जन्मदिन पर आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित की सेवा कर मनाया। गोदारा ने गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में मोहब्बत का माहौल बनाकर डर को कम किया है। अस्पताल में गांव बाना के पास दो पिकअप की टक्कर में घायल 7 जनों से भी गोदारा ने कुशलक्षेम पूछकर मेडिकल स्टाफ को बेहतर ईलाज के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने अस्पताल के विकास के बारे गोदारा से चर्चा करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से क्षेत्र में महिला वर्ग के खासा परेशान होने की बात कही। गोदारा ने उन्हें इस संबंध में सरकारी स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। राजेश मंडा ने बताया कि इस दौरान मनोज पारख, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, अजीज सब्जी फरोश, विमल भाटी, नौरंग चाहर, श्यामसुंदर दर्जी, प्रहलाद सुनार, रामकिशन गोदारा, सन्दीप धनखड़, राकेश सिद्ध, साहिल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण, अधिकारियों से कहा ये..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा पहुंचे और कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कांग्रेस सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ आमजन तक पंहुचाने की बात कहते हुए कहा कि शिविरों में आमजन को कोई परेशानी नहीं हो और उनके काम तुरंत करने का प्रयास सभी विभागों के अधिकारी पूरी लग्न से करें। गोदारा ने कैंप में अनेक लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़  सहित पंचायत के गणमान्य नागरिक मौजूद रहें और गोदारा का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने लाभार्थियों को गांरटी कार्ड वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, सरकारी अस्पताल में सेवा कार्य कर, मौजूद रहें कांग्रेसी कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क दुर्घटना में घायलों को पूछी कुशलक्षेम।