Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-30 at 22.04.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा गुरूवार को नेशनल हाईवे स्थित गोस्वामी मैरीज गार्डन में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र एवं भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम के दौरान हवन किया गया एवं बड़ी माला के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रविशेखर को केक कटवाई एवं लंबी उम्र की कामनाएं की। कार्यक्रम में गुंसाई सहित पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, किसान नेता कोडाराम भादू, पार्षद भरत सुथार, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मघागिरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, पार्षद मगराज तेजी, लोकेश गौड़, मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अशोक महावर, उपाध्यक्ष रविकांत महावर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, नानूराम स्वामी, गणेश आचार्य, विजय सिंह सेवग, रमेश कुमार सैनी, नंदलाल नाई , मेघराज, संदीप, नंदू,  अनिल, आनंद गोरक्षक, चंपालाल रेगर, कल्याण सिंह राजपूत, उत्तमनाथ सिद्ध, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, कन्हैया लाल शर्मा, एडवोकेट मुकेश कुमार गोदारा, शिव बिहानी, राजू सिंह राजपुरोहित, अनिल मलघट, दौलत राम, शंकर लाल, अशोक गिरी, जितेंद्र गिरी, घनश्याम गिरि, बाबूलाल तेजी, जयप्रकाश प्रजापत,  लेखराम जाखड़  आदि कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मेघवाल का जन्मदिन मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें गोस्वामी मैरीज गार्डन, मनाया मेघवाल का जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया गया बड़ी माला से मेघवाल का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। की गई विशेष सजावट, कटवाया गया केक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवन के साथ की गई मेघवाल की लंबी उम्र की कामनांए।