Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2021। क्षेत्र के गांवों में 93.63 लाख रूपए के सड़क कार्य स्वीकृत हुए है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज ये खुशखबरी देते हुए बताया कि उदरासर से लाधड़िया मार्ग के नवीनीकरण के लिए 65.63 लाख स्वीकृति जारी कर दी गई है तथा मोमासर में लाछड़सर सड़क मार्ग, सूडसर में सेरूणा सड़क मार्ग, राजेडू में सावंतसर मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण के लिए 29 लाख की स्वीकृति जारी कर दी गई है। महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्तर्गत ये सड़कें नवीनीकरण हेतु विभिन्न स्वीकृतियां मिली है। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र में उदरासर से लाधड़िया सड़़क मार्ग की साढ़े 5 किलोमीटर दूरी की सड़क नवीनीकरण हेतु 65.63 लाख रूपये की स्वीकृति दिलवाई गई है। विधायक ने कहा कि मोमासर में लाछड़सर सड़क मार्ग पर, सूडसर में सेरूणा सड़क मार्ग पर एवं राजेडू में सावंतसर मार्ग पर इकट्ठा होने वाले बरसाती पानी के समाधान के लिए सीसी सड़क के निर्माण की स्वीकृति दिलवाई गई है। जिससे यहां पर इकट्ठा होने वाले बरसाती पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसके लिए 29 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। इन स्वीकृतियों पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है। बता देवें उदरासर-लाधड़िया की सड़क मार्ग के नवीनीकरण के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहें थे। उदरासर लाधड़िया सड़क मार्ग के नवीनीकरण से वाहन चालकों व ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षतिग्रस्त सड़क से होने वाले हादसों में कमी आएगी।