Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया की फटकार के बाद चिकित्सा विभाग की कुंभकर्णी नींद खुली और विभाग हरकत में आया। राजकीय अस्पताल में डेंगू से बिगड़े हालातों पर जनता की पुकार विधायक के कानों तक पहुंची व विधायक ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर अस्पताल को कड़े शब्दों में निर्देश दिए। विधायक की दखल से बंद पड़ी सीबीसी जांच आज पुन प्रारम्भ हो गई है और एक नई मशीन भी सीबीसी जांच हेतु एक नई मशीन शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंच गई है। जिसको चालू करने के लिए टेक्नीशियन काम कर रहे है और दोपहर बाद इस नई मशीन से सीबीसी जांच शुरू हो जाएगी जिससे क्षेत्र के मरीजों को राहत मिल सकेगी। इस संबंध में विधायक महिया ने बताया कि आम जनता की समस्याओं में अधिकारी लापरवाही नहीं बरते व जनता को राहत देने का ध्यान देवें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारकर क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जा रहें है।