Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sdt_news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। एसपी के निर्देशों पर जिले भर में पुलिस जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाईयां करने में जुटी है। बुधवार देर शाम में एक्टिव हुई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने भी कालूबास में जुए के खिलाफ कार्रवाई की और तीन जनों को अरेस्ट किया। हैड कांस्टेबल हवासिंह ने टीम के साथ आम गली में जुआ खेलने वाले 53 वर्षीय देवकरण ब्राह्मण निवासी कालूबास, 43 वर्षीय सांवरमल प्रजापत निवासी आड़सर बास तथा 45 वर्षीय आनंद ब्राह्मण निवासी कालूबास को गिरफ्तार कर लिया। हवासिंह ने बताया कि आरोपियों को थाने पहुंचाया गया व 52 ताश पत्तों के साथ 20 हजार 360 रूपए जब्त किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दे दी है।