Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
सिलिका व स्टोन ग्रिट से भरे अवैध ट्रक पकड़े, ड्राइवर मौके से फरार।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हाइवे पर स्टोन ग्रिट से भरा एक अवैध ट्रेलर व सिलिका से भरा एक अवैध डंपर पकड़ा है।विभाग की जेईएन सोनिया सोनी ने बताया कि टीम द्वारा हाइवे पर चेकिंग करने के दौरान टीम को हेमासर के पास ग्रिट से भरा ट्रक व श्रीडूंगरगढ़ सर्किल के पास सिलिका से भरा डंपर मिला जिसे रूकवाया गया। सिलिका डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया व ग्रिट से भरे ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की गई। बिना किसी कागजी खानापूर्ति के दोनों ट्रकों में अवैध माल भरा होना पाया गया। टीम ने दोनों को सीज कर श्रीडूंगरगढ़ थाने में खड़ा करवा दिया है। खनन विभाग की टीम में कनिष्ठ अभियंता सोनिया सोनी, माधवी शर्मा, विजय सिंह सहित विभाग के जवान शामिल रहें।