Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2023। मोमासर में चल रही स्व. बीरबल ढ़बास क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रात टीम JJ सरपंच गढ़वाल मोमासर ने जीत लिया। रोशनी डीजे के साथ रंगारंग समापन समारोह में टीम को ट्रॉफी के साथ तीन लाख इक्वायन हजार का चेक सौंपा गया। टूर्नामेंट में 64 टीमों ने भाग लिया और 18 दिन चली प्रतियोगिता के फाइनल में जेजे सरपंच गढ़वाल किंग कोबरा मोमासर टीम व डी कम्पनी हिसार के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से विजय हासिल की। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख 71 हजार का चेक, तीसरे स्थान पर रही जेबीएन तोलियासर को 31 हजार रुपए व ट्रॉफी दी गयी। गत वर्ष फाइनल खेलने वाली टीम जमवाल ज्वेलर्स जयपुर व जेबीएन तोलियासर का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। विजेता टीम के समर्थकों ने जमकर नागिन डांस किया। बड़ी संख्या में गांव के युवा व अनेक ग्रामीणों ने जमकर मैच का लुफ्त उठाया।

इन्होंने बढ़ाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गिरधारीलाल महिया भी पहुंचे। महिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, पूर्व सरपंच जेठाराम भामू, डॉक्टर दिलीप सिंह राजपुरोहित, आशीष जाड़ीवाल, भाजपा नेता मांगीलाल गोदारा, पार्षद रामसिंह जागीरदार, लाछड़सर सरपंच जगदीश सहू, धर्मपाल सियाग, प्रह्लाद भामू, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, पवन सैनी, सुमित नाई, राकेश भामू, हरि बेरा, भंवरलाल सहू ने विजेता टीम के कप्तान धर्मपाल सियाग व टीम के ऑनर भादर गोदारा, जगदीश सहू, लाला गढ़वाल सहित खिलाड़ियों को बधाई दी। समारोह का संचालन राज सर ने किया। समापन समारोह में सेवाएं देने वाले युवाओं का भी सम्मान किया गया व आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशंसकों ने डीजे की धुन पर नाचते हुए छोड़े पटाखे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 5 विकेट से विजय हासिल कर मनाया टीम ने जश्न।