Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में एक दुकानदार की दुकान के अंदर रखे केबिन व गल्ले के ताले तोड़कर किसी अज्ञात ने नगदी के साथ जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। इंदपालसर हीरावतान निवासी 34 वर्षीय राधाकिशन पुत्र नरसाराम जाट ने पुलिस थाने में नगदी व दस्तावेज बरामद करवाने की मांग को लेकर मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नरसाराम जाट की कृषि मंडी में दुकान है। 30 सितबंर को दोपहर करीब 12.10 मिनिट पर दुकान के अदंर रखे केबिन के ताला देकर वे मोटरसाइकिल सर्विस करवाने बाजार गए थे। पीछे से किसी अज्ञात चोर ने केबिन का ताला तोड़कर गल्ले का ताला तोड़ा और उसमें रखे 60 हजार रूपए नगदी, बैंक की चेक बुक, व दुकान के जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया। करीब 3 बजे उसके पिता दुकान पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को दी है।