Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दुर्घटना में घायल टैक्सी चालक की मौत, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 13 अगस्त को गुसाईंसर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल फैज मोहम्मद सब्जीफरोश की शुक्रवार सुबह जयपुर अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र मोहम्मद युसुफ ने बोलेरो चालक मोमासर बास निवासी भानीनाथ सिद्ध के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 13 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2.30 बजे टैक्सी में सवारी लेकर श्रीडूंगरगढ़ से गुसाईसर बड़ा की ओर जा रहे थे। कालू रोड टोल नाके के पास अपनी सही साईड में रोड़ के किनारे किनारे चला रहे थे तभी सामने से एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी के पिता के दोनों पांवो में चार पांच फैक्चर आ गए व सिर, चेहरे व बांए हाथ पर चोटें लगी। टैक्सी में पीछे बैठी सवारियों के भी चोटें लगी। घायल को उपजिला अस्पताल से बीकानेर ले जाया गया और गंभीर चोट के कारण पीबीएम से जयपुर एसएमएस के लिए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।
लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के आरोप मे मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारना से कोटासर मार्ग 14 अगस्त को एक तेजगति बोलेरो ने सामने आ रही बाइक को टक्कर मार दी और बोलेरो चालक के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। सांवतसर निवासी शिवकैलाश विश्नोई ने पुलिस को बताया कि उनका ताऊ का बेटा भाई बनवारीलाल पुत्र जयसुखराम बिश्नोई कोटासर रोही में खेत काश्त पर ले रखा है। गत दिनों बनवारीलाल के भाई की गांव में मृत्यु हो जाने पर वह अपनी पत्नी संतोष देवी के साथ गांव आ रहा था। ढाणी से रवाना होने पर कोटासर दुसारणा के बीच एक बोलेरो गाड़ी ने तेजगति व लापरवाहीपूर्वक आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया व भाभी को भी चोटें आई है। दोनों को पीबीएम से जीवन रक्षा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार दी गई है।