Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के गांव बिग्गा में मंगलवार रात को दो घरों में हुई चोरी में पुलिस सक्रिय दिखी एवं पीड़ितों ने भी मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की सूचना पर जिला टीम से फोरेसिंक टीम भी डाग स्कायड़ के साथ पहुंची एवं मौके से सुराग ढूंढ़ें। पीडित ओमप्रकाश जाखड़ ने अज्ञात दो चोरों के खिलाफ घर में घुस कर संदूक के ताले तोड़ने एवं संदुक में से सोने के गलसरी, सोने का टडिया, चांदी की बिछुडी, अंगुठी व नकदी 1 लाख 37 हजार रुपए चुराने एवं उसके पड़ौसी ओमपुरी के घर से सोने के लूंग, झूमरे व चांदी की पायजेब, सोने की बाली आदि गहने चुरा लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटनास्थल पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार भी पहुंचे एवं चोरों को पकड़ने के लिए टीमें गठीत करने के निर्देश दिए। मामले की जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने ली खोजी कुत्ते की मदद, ढूंढे सुराग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार सहित मौके पर पहुंची फोरेंसिंग टीम