Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2021। सोमवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचे एक 20 वर्षीया युवती के शव के प्रकरण में मंगलवार सुबह युवती के परिजनों ने मर्ग दर्ज करवाई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मृतका युवती पूनम पुत्री मूलाराम जाट निवासी आडसर बास के भाई रामचंद्र ने मर्ग रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसकी बहिन को मिर्गी के दौरे आते थे एवं सोमवार शाम को भी मिर्गी का दौरा आने के बाद उसे चिकित्सालय लेकर आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के गले पर रस्सी के निशानों को देखते हुए पुलिस ने मामला संदिग्ध माना है एवं शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच स्वंय थानाधिकारी कर रहे है।