Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के व्यक्ति का ट्रक शोभासर, सुजानगढ़ निवासी व्यक्ति ने खरीदने के बहाने से हड़प लिया और परेशान ट्रक मालिक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव लिखमीसर दिखनादा निवासी रामरख जाट के पास टाटा 3516 ट्रक था, जिसे खरीदने का झांसा देकर सुजानगढ़ थानाक्षेत्र के गांव शोभासर निवासी सिकन्दर अली क्यामखानी ने हड़प लिया। दोनो के बीच गत 20 दिसम्बर 2020 को ट्रक 5 लाख 70 हजार में विक्रय करना तय हुआ था और आरोपी ने इकरारनामा लिखवाते हुए 2 लाख रुपये भी दे दिए थे। आरोपी ने बाकि के 3.70 लाख रुपये 12 मार्च 2021 तक देने तय किये थे लेकिन अब वह मुकर गया। पीड़ित ने उसे बकाया पैसे देने का वायदा याद दिलवाया तो आरोपी ने ट्रक धोखाधड़ी से हड़प लेने की बात कही और धमकाया। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने रामरख की परिवाद पर सिकन्दर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।