Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2026। करीब मध्यरात्रि को घर गेट के सामने शराब पीने और मना करने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि राणासर नरूकान निवासी 34 वर्षीय छैलूसिंह पुत्र रघुवीरसिंह राजपूत इसी गांव के ने हरिराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल व एक अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे घर में सभी सो रहें थे। दोनों आरोपी उसके घर के गेट सामने मोटरसाइकिल रोककर शराब पीने लगे और जोर जोर से हल्ला करने लगे। परिवादी ने बताया कि वह उठकर बाहर गया और दोनों को गेट के सामने शराब पीने से मना किया तो दोनों तैश में आ गए व गाली गलौच करते हुए घर में घुसकर थाप मुक्कों से मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो उसके भाई व पिता बाहर आए व आरोपियों को दकालने पर दोनों झूठे एससीएसटी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए घर के सामने ही अपनी गैंग लाकर शराब पीने की बात कहने लगे। परिवादी ने आरोपी के भाई को फोन किया तो वह मौके पर आया और आरोपियों को वहां से ले गया। परिवादी के रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है। विदित रहें इस मामले में इससे पूर्व आरोपी ने भी मामला दर्ज करवाया था।