Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2023। सोमवार रात बाजार से सामान लेकर अपनी दुकान पर लौट रहें एक व्यापारी से मारपीट के मामले में पुलिस ने देर रात चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि 40 वर्षीय भरत पुत्र मांगीलाल सारस्वत निवासी बिग्गा बास ने पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में दौराने ईलाज पुलिस को पर्चा बयान देते हुए बताया कि वह बाजार से सामान लेकर अपनी दुकान पर आ रहा था। जब वह एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचा तो यहां 10-12 लड़कों ने रास्ता रोक रखा था। जब उसने रास्ता देने की बात कही तो लड़कों ने गाली गलौच करते हुए लोहे के मुठ्ठिये हाथ में पहनकर, लोहे की रॉड से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया व आरोपियों ने उसकी जेब से 15,700 रूपए निकाल लिए और सोने की चेन भी तोड़ ली। पुलिस ने आरोपी मोमासर बास निवासी रोहित पुत्र धमेन्द्र, प्रवीण पुत्र संदरलाल, मोंटी पुत्र बबलू, आसकरण पुत्र सुदंरलाल के खिलाफ पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।