Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-03-29 at 11.06.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। एक महिला सहित एक ही परिवार के चार जनों ने एक युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि मोमासर बास निवासी 26 वर्षीय मुन्नीराम पुत्र नारायणराम जाट ने इसी मोहल्ले के प्रेम व मनोज पुत्र रूघाराम, रूघाराम पुत्र अन्नाराम, रूघाराम की पत्नी संपूदेवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की रात करीब 10 बजे वह वार्ड 9 में स्थित अपने बाड़े में खड़ा था। तभी आरोपी प्रेम नशे में वहां आया और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने फोन कर अपने पिता सहित अन्य आरोपियों को बुलाया। आरोपियों के हाथों में लाठी, बैट और बारूद छोड़ने की लोहे का पटास था। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया, जिससे परिवादी का सिर फुट गया और हाथ पैर में चोटें आई। वहीं पास ही रहने वाले मघाराम जाट व अन्य जनों ने आरोपियों को दकाला तो आरोपियों ने आईंदा मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया और जांच एएसआई सरेंद्र कुमार को दी है।