Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2026। गुसाईंसर बड़ा गांव के निकट हुए सड़क हादसे में नौजवान ओमप्रकाश ने प्राण गवां दिए। घायल युवक ने बीकानेर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक युवक अपने घर का इकलौता चिराग और अपनी विधवा माँ व चार बहनों का एक ही सहारा था।
मृतक के चाचा रामकरण पुत्र नारायणाराम जाट ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा ओमप्रकाश पुत्र हरदेवाराम जाट शनिवार की रात अपने दोस्त मुन्नीराम के साथ पिकअप में श्रीडूंगरगढ़ आया और लौटते हुए कालू रोड पर रेखा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे जहां डंपर चालक ने गफलत व लापरवाही से पिकअप को टक्कर मार दी जिससे ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी है।