Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 12 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव बाना में रविवार सुबह सामने आए बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और एफएसएल टीम घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वृताधिकारी (सीओ) निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मृतका के तीन बेटे है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे रामनिवास को पूछताछ के लिए डिटेन किया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का खुलासा एफएसएल रिपोर्ट, साक्ष्यों और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मामले की गहन पड़ताल जारी है। विदित रहे कि गांव बाना निवासी करीब 70 वर्षीय गीता देवी पत्नी कन्हैयालाल स्वामी की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई थी। रविवार अलसुबह उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक व सीआई कश्यपसिंह राघव मौके पर मौजूद है, पुलिस मामले की जांच गहन जांच में जुटी है।