Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2022। बड़े शहरों के खतरनाक और विभत्स बड़े मामलों के तार अब श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ने लगे है। चाईल्ड पोर्नोग्राफी जैसे शर्मनाक मामले में क्षेत्र के दो युवाओं पर आरोप लगाते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से दर्ज मामले में एनसीआरबी नई दिल्ली साइबर टिपलाइन की रिपोर्ट तथा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एसओजी राजस्थान द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दस्तावेज व पीडीएफ और फाईल, संदिग्ध व्यक्ति व घटना से संबंधित विवरण तथा चाईल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो भेंजे है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग से प्राप्त सीडी में बाल अश्लीलता होना पाया गया। इस गंभीर मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आड़सर बास निवासी अनिल दर्जी पुत्र श्यामसुंदर दर्जी तथा बाना के वार्ड 5 के निवासी भंवरलाल पुत्र मघाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई करेंगे।