Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2026। मोमसर सीएचसी में डॉ व मेडिकल स्टाफ के साथ बदसूलकी करने व धमकाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
सीएचसी मोमासर में सेवारत चिकित्सा अधिकारी 26 वर्षीय डॉ विजय कुमार पुत्र जगदीश मीणा निवासी आमेर, जयपुर ने मोमासर निवासी धन्नाराम पुत्र कानाराम व विजयपाल पुत्र टोडाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी अपराधी प्रकृति के है और आए दिन अस्पताल में आकर गाली गलौच करते है। 17 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी एक मरीज के साथ आए। परिवादी ने बताया कि मेडिकल स्टाफ अस्पताल में था और ऑन कॉल वे भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ व मेडिकल स्टाफ के साथ गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की की और जातिसूचक गालियां दी। वहीं 18 जनवरी 2026 को भी शाम करीब 6 बजे आरोपी अस्पताल में नशे में अस्पताल आए व परिवादी व स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए गंदी गालियां देने लगा। आरोपियों ने धमकियां देते हुए सरकारी गोपनीय दस्तावेजों को बिना अनुमति निकाल कर फोटो लिए व उन्हें खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।