Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2025। गत 23 फरवरी की शाम करीब 7 बजे माताजी मोड़ से धर्मास के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल के भाई ने मामला दर्ज करवाया है। बेरासर, सांडवा निवासी 25 वर्षीय राजूराम पुत्र भंवराराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसने इंदपालसर हथाणा की रोही में खेत काश्त पर ले रखा है। 23 फरवरी को वह अपने भाई के साथ गांव लौट रहा था। तभी इंदपालसर राईकान निवासी मदन पुत्र देवीलाल सुथार ने साइड में चल रही बाइक को लापरवाही से कार चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का भाई शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल का अब भी पीबीएम में ईलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।