Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। वोट देने आए वोटर की गाड़ी पर पत्थर फैंकने, हमला कर मारपीट करने, रूपए व चेन छीन लेने के आरोप में छह सहित अन्यों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज हुआ है। वार्ड 32 में मचे इस बवाल में परस्पर मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले एक मामला दर्ज हो गया व आरोपी पक्ष द्वारा भी एक मामला दर्ज करवाया गया है।
वार्ड 32 के निवासी बनवारीलाल नाई ने आड़सर बास निवासी आरोपी बजरंग तावणियां, अनुराग तावणियां, महावीर तावणियां व अशोक शर्मा, रामरतन तावणियां, महावीर जाट सहित 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने बताया कि वार्ड 32 में मतदान केंद्र के पुगलिया गेस्ट हाऊस में स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार शाम करीब साढे पांच बजे एक स्कोर्पियो गाड़ी में अपना मतदान देने आए। तभी आरोपी वहां स्कोर्पियो गाड़ी पर पत्थर फैंकने लगे और जानलेवा हमला कर दिया। डर के मारे गाड़ी चालक राहुल ने गाड़ी पीछे लेने लगे तो और बीच बचाव के लिए शोर मचाया। आरोपियों ने बनवारीलाल, चेनाराम, बनवारीलाल, भरत सुथार, कालूराम के साथ मारपीट करने लगे और गालियां निकालने लगे। आरोपियों ने बनवारीलाल नाई की शर्ट फाड़ दी और शर्ट की जेब में ऊपर की जेब से 2850 रूपए व सोने की चेन छीन ली और मारपीट की। आरोपियों ने आइंदा मिलने पर जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी है।