Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। स्वेच्छिक बंद के बाद आज सुबह से कस्बे का बाजार सूनसान है और अनेक दुकानदारों ने पहले ही दुकानें नहीं खोली। बिना किसी संगठन, समिति या दल की ओर से बंद का आह्वान किए हुए आज गौवंश के लिए नागरिकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें है। लंपी पीड़ित गौवंश के लिए सरकार को जगाने व चेताने के एक मैसेज भर से आज क्षेत्र का समस्त बाजार बंद हो गया है। सर्वप्रथम रानी बाजार बंद हुआ यहां से दुकानदार आगे बढ़ते गए और कारंवा बनता गया। इक्का दुक्का दुकानें जो खुली वह भी बंद हो रही है। बता देंवे क्षेत्र के दो बड़े गांव मोमासर व सूडसर का बाजार भी आज पूर्णतया बंद है। मोमासर में मंदिरों से बुधवार शाम बंद की अपील की गई और सूडसर व्यापार मंडल ने बाजार बंद निर्णय ले लिया था। मंडल अध्यक्ष सोहनदास स्वामी ने बताया कि लंपी को महामारी घोषित करने के साथ ही पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग के साथ बाजार बंद है। बता देवें कृषि मंडी श्रीडूंगरगढ़ भी पहले से ही बंद में शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में बन्द हो रहा है आज बाजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वैच्छिक बंद में शामिल हुए आम नागरिक।