Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2020। शनिवार दोपहर गांव सातलेरा के पास हाइवे पर राजलदेसर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक कार की एक सांड से टक्कर हुई जिसमें सांड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक बालक घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक को श्रीडूंगरगढ़ लाया गया है व गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से गाड़ी के एयर बैग खुलने से गाड़ी में सवार लोग बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन यहां होने वाले हादसों से प्रशासन को बार बार अवगत करवाने के बाद भी यहां गति नियंत्रित का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सातलेरा बस स्टैंड के इर्द-गिर्द पिछले ही वर्षो में विभिन्न हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है तथा हर साल सैकड़ों पशु वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा के पास क्षतिग्रस्त गाड़ी, सवार श्रीडूंगरगढ़ में रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे राजलदेसर से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ी की टक्कर से मौके पर ही सांड की दर्दनाक मौत हुई।