Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2025। हाइवे पर कितासर के निकट एक ईर्टिगा गाड़ी एक ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर में ईर्टिगा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व चार सवार घायल हो गए। गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलेंस में सेवादार घायल को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। वहीं पहले से अलर्ट डॉक्टर बिहाणी व डॉ नांगल सहित मेडिकल टीम घायलों के उपचार में जुट गई है। पुलिस हैड कांस्टेबल बलवीर काजला की टीम उपजिला अस्पताल मौके पर पहुंच गई है। कार में सवार अरूणाचल प्रदेश निवासी 40 वर्षीय संजीव दास पुत्र रणजीत दास, 26 वर्षीय आंगा पुत्र काले, कुचामन नागौर निवासी 40 वर्षीय परसाराम पुत्र मोहनलाल, समतसर निवासी 40 वर्षीय मोतीलाल पुत्र बाबूलाल घायल हो गए है। एक घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। कार सवार सभी रतनगढ़ रूके हुए थे और आज सुबह रतनगढ़ से जैसलमेर के लिए रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर के पास ट्रक से टकराई कार, चार घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एसके बिहाणी टीम सहित घायलों के उपचार में जुटे।