Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-05 at 20.10.35
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। हाइवे पर गांव हेमासर के निकट एक कार सामने आ रहें ट्रक से जा भिड़ी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है व कार सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर लखासर टोल के कार्मिक पहुंच गए है व बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें रामनारायण जाखड़ अपनी एंबुलेंस में घायलों को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे है। रामनारायण ने लोगों की मदद से कार में फंसे हुए एक जने को कड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला।  पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तिलक नगर, बीकानेर निवासी 20 वर्षीय वीरेंद्र सिंह गंभीर घायल हुआ है, विक्रम सिंह कार में सवार थे। दोनों घायलों का ईलाज प्रारंभ कर बीकानेर रेफर कर दिया गया है।