Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2023। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 21वें बलिदान दिवस पर आज अनेक देशभक्तों ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर चौधरी को नमन किया। श्रीडूंगरगढ़ में सिखवाल उपवन में प्रति वर्ष की भांति शहीद को श्रद्धाजंलि दी गई। विनोद सिखवाल ने हाइवे से बताया कि हाइवे से बीकानेर की ओर जा रहें आर्मी के जवानों ने भी रूक कर शहीद कैप्टन को पुष्पाजंलि अर्पित की। जयपुर पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। निदेशक कुंभाराम घिटांला ने विद्यार्थियों को शहीद के बारे में बताते हुए जीवन में देश प्रथम के भाव रखने की प्रेरणा दी। वहीं बीकानेर में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में हरियाणा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला व बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को श्रद्धाजंलि देते हुए देश सेवा की प्रेरणा दी। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने अतिथियों को शहीद का प्रतीक चिह्न भेंट दिया। इस दौरान श्यामसुंदर आर्य, भंवरलाल, भोमराज घाट, कबड्डी कोच भागीरथ गोदारा, बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह राठौड़, महावीर बाना, जयदयाल डूडी, जय नारायण, रामेश्वर जाखड़ व जगदीश लेगा उपस्थित रहें। यहां अनेक तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी खिलाड़ियों को खेल किट भी दी गई। शहीद के पिता कन्हैयालाल सियाग ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी का स्मृति चिह्न भेंट दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने शहीद कैप्टन को पुष्पाजंलि अर्पित की और निदेशक ने देश प्रथम का संदेश दिया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे स्थित सिखवाल उपवन में प्रतिवर्ष की भांति शहीद को याद किया, अनेक उपस्थित नागरिकों ने देश सेवा का संकल्प लिया।