Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बेवासी मुख्य बाजार की सभी गलियों में दिन में कई कई बार लगने वाले जाम से बुरी तरह जुझ रहें है। यहां से गुजरने वाले मोटरसाइकिल सवार भी दिन में कई बार इस जाम फंसते है और लचर प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते नजर आते है। मनमर्जी की पार्किंग से अनेक दफा पूरा बाजार जाम के हालातों का सामना करता है। ऐसे में कई बार व्यापार मंडल, सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस से सक्रियता की मांग करते हुए नासूर बनी यातायात व्यवस्था में सुधार करने की मांग भी की है। कभी कभार पुलिस द्वारा एमवी एक्ट की कार्रवाई बाजार में की जाती है लेकिन स्थाई व्यवस्था नहीं होने से पुलिस के प्रयास खानापूर्ति ही साबित हो रहे हैं। पिछले 3 दिनों से श्रीडूंगरगढ़ पुलिस कस्बे के बाजार में पहुंच रही है और बेतरतीब और अवैध पार्किंग के रूप में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन पुलिस टीम बाजार का चक्कर लगाने का वक्त निर्धारित है और इसी कारण केवल पुलिस वाहन के आने के समय कुछ देर के लिए हालात सामान्य होते हैं। ऐसे में बाजार में पूरे दिन वही जाम के हालात ही मुहं बाए खड़े रहते हैं। इस जाम के कारण कस्बेवासी रोज परेशान होते रहते हैं और बाजार के व्यापारी भी खासे तनाव में आ रहे हैं। लोग भी जाम में फंसने के बाद परेशान होकर हॉर्न पर हॉर्न बजा रहें है जिससे ध्वनि प्रदूषण भी अपनी सीमा रेखा को पार कर परेशानी का सबब बन रहा है।

सर्विस रोड बनी निजी वाहनों का ठिकाना, कैसे रूके हादसे.?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे के दोनों ओर हनुमान धोरा से सेसोमू तक सर्विस रोड का निर्माण नागरिकों को हाइवे पर जाए बिना शहर के आस पास आने जाने, सभी सरकारी कार्यालयों में आने जाने की सुविधा देने के लिए बनाई गई है। इस सर्विस रोड पर दिन भर ही नहीं रात भर भी निजी वाहनों का ठिकाना बन गया है। अनेक मोटर गेराज वाले इसका उपयोग अपने गेराज के रूप में कर रहें है। खराब वाहनों को इसी सड़क पर परमानेंट खड़ा कर इसे रोक दिया गया है। जिससे आमजन को यहां से निकलने का स्थान ही नहीं पाता और वे हाइवे का ही प्रयोग करने को मजबूर है। ऐसे में हाइवे पर लगातार बढ़ते हादसों की संख्या को देखते हुए सर्विस रोड को पुलिस द्वारा खाली करवाए जाने की जरूरत जानकार बता रहें है। इससे संभवत अनेक हादसे रोके जा सकेंगे।

चौकी शुरू हो, निर्धारित हो ड्यूटी, स्थाई निकले समाधान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सबसे बड़ी समस्या बाजार के जाम की है और इसके लिए स्थाई प्रयास नहीं होने से कस्बेवासी रामभरोसे छोड़ दिये गए हैं। आवश्यकता है कि कस्बे के बीच बाजार बनी हुई कस्बा पुलिस चौकी का नियमित संचालन हो। यहाँ पर स्थाई रूप से जिम्मेदारी तय की जाए और बाजार में ट्रैफिक नियंत्रण हेतु पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में दिन में कई बार जाम होते है रास्ते, आमजन व व्यापारी है बुरी तरह से परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स रास्तों में जाम के बाद हॉर्न पर हॉर्न बजने से ध्वनि प्रदुषण की सीमा हो रही पार7
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्विस रोड पर निजी वाहनों का ठिकाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्विस रोड पर रात दिन खड़ी रहती है बसें, जिससे आमजन को निकलने के लिए नहीं मिलता स्थान।