Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-07 at 19.35.10
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2026। नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं की जागरूकता और बिना दबाव के शत-प्रतिशत मतदान की अपील लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम जनता की अदालत का मेगा-इवेंट मंगलवार शाम को किया जाएगा। अभी तक इस मुहिम के तीन कार्यक्रमों में वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 36, 37, 38, 39, 40 को कवर किया जा चुका है और 23, 24, 25, 26, 27, 28 को आज कवर किया जा रहा है। अब बाकी बचे वार्डों के लिए मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के बैनर तले मेगा “जनता की अदालत” का आयोजन होगा। कार्यक्रम कल शाम पुराने बस स्टैंड पार्किंग स्थल पर शाम 6 बजे शुरू होगा, जिसमें विशेष आमंत्रित राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस अदालत में वार्ड 6 से 22 तक और वार्ड 29 से 35 तक के सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों सहित इन वार्डों के वार्डवासी शामिल हो सकेंगे। वहीं आमजन भी इस मेगा अदालत में शामिल होकर अपने प्रत्याशियों से अपने सवाल पूछ सकेंगे। आपके सीधे सवालों के उत्तर सीधे जिम्मेदारों से लिए जाएंगे। बता देवें बुधवार शाम 5 बजे से प्रचार का शोर थम जाएगा व लाउड स्पीकर लगाए जाने पर बैन लग जाएगा। विभिन्न वार्डों से लगातार जनता की अदालत का आयोजन करने की मांग उठ रही थी, ऐसे में टाइम्स प्रबंधन द्वारा शेष सभी वार्डों की मेगा जनता की अदालत कल आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है।