Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-05-07 at 10.45.08 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। वार्ड 2 के उपचुनाव का रोमांच आज उपखंड कार्यालय के बाहर देखने को मिल रहा है। तीनों प्रत्याशी व उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए है। प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है और पुलिस के जवान मौके पर तैनात है। निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी के निर्देशन में वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू होने वाली है।मतगणना एक ही टेबल पर होगी और तीनों बूथों की गिनती बारी बारी से तीन राउंड में होगी। वार्ड 2 में भाजपा के बृजलाल मेघवाल, कांग्रेस के मंगतूराम मेघवाल व माकपा के त्रिलोकचंद नायक के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। मतदान के बाद पार्टीयों ने अपनी जीत के दावे भी किए। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भले ही चुनाव एक वार्ड का उपचुनाव हो परंतु पार्टीयों के नेताओं के लिए इसके नतीजे अहम साबित होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतगणना कक्ष के ताले खोले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा पहुंचे मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस जवान तैनात, समर्थकों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलग अलग गुट के समर्थक लगे है वोटों की चर्चा में।