Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2023। कैंसर जैसी भयानक बीमारी की जांच अगर समय पर हो जाए तो इलाज भी संभव हो जाता है। राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग को कैंसर पहचान व शीघ्र निदान के लिए मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन दी गयी है। ये वैन बीकानेर जिले में घूम घूम कर अनेक स्थानों पर अपनी सेवाएं देते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ कैंसर की पहचान कर निदान का उपाय करेगी। रेडियेशन ऑनकॉलोजी विभाग के आचार्य डॉ शंकरलाल जाखड़ ने एक आदेश जारी कर जिले भर की तिथियां दी गयी है। श्रीडूंगरगढ़ में ये वैन 14 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में आएगी व रोगियों की जांच करेगी। वहीं 21 अक्टूबर को वैन क्षेत्र के सेरूणा के स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच करेगी तथा 23 अक्टूबर को पूनरासर के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करेगी। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि वैन में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, एक कैंसर रोग विशेषज्ञ होंगे। मौके पर ही रेडियोडायग्नोसिस विभाग से मेमोग्राफी की रिपोर्ट भी दी जाएगी। बिहाणी ने बताया कि सामने नजर आ रहे कैंसर की जांच व महिलाओं में कैंसर की जांच की तुरंत हो सकेगी। बिहानी ने कहा कि नागरिक इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवें ताकि रोग की तुरंत पहचान के साथ निदान संभव हो सकें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी जागरूक पाठकों से अपील करता है कि क्षेत्र के सभी गांवो तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे किसी रोगी की मदद हो सकें।

जिले भर में वैन का ये होगा शेड्यूल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें ये वैन 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक बीकानेर में अमृता हाट मेला में अपनी सेवा दे रही है। ये 10 को नोखा में, 12 अक्टूबर को देशनोक, 14 अक्टूबर श्रीडूंगरगढ़, 15 को कोलायत, 16 को पीबीएम अस्पताल में, 18 को झझू में, 20 को लूणकरणसर, 21 अक्टूबर सेरूणा, 23 को पूनरासर, 25 को पूगल, 26 को पीबीएम चिकित्सालय व 28 अक्टूबर को कालू व 30 अक्टूबर को नापासर में अपनी सेवाएं देगी। पाठक पड़ौसी गांवो तक भी ये सूचना जरूर भेजे जिससे वे भी लाभ ले सके।