Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-15 at 16.39.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2025। बिजली विभाग ने बकाया बिल भरवाने के लिए सख्त रूख अपना लिया है। 31 मार्च तक बकाया बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ता अप्रैल से मुफ्त बिजली योजना लाभ से वंचित हो जाएंगे। विभाग ने चेतावनी देते हुए डिस्कॉम अभियंताओं की बिल वसूली की ड्यूटी लगाई है। बकायादारों के कनेक्शन काटने व कृषि कनेक्शनों के ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई में डिस्कॉम के कार्मिक जुटें है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च से पहले बकाया जमा नहीं कराया तो घरेलू कनेक्शनों पर 100 यूनिट व किसानों को 2 हजार फ्री यूनिट का लाभ नहीं दिया जाएगा। डिस्कॉम के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ द्वितीय कार्यालय में घरेलू व कृषि कनेक्शनों पर 18 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 25 करोड़ रूपए बकाया है।

अंचल के इन गांवो में लगेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार 17 मार्च 2025 को गांव दुलचासर, सूडसर, शेरूणा, बिग्गा में बिल भरने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 मार्च 2025 को मोमासर में, 19 मार्च को सांवतसर में बिजली भरने के लिए शिविर लगेंगे। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से शीघ्र बिल भरवाने का आग्रह किया है।