Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे पेयजल के संबंध में बड़ी ही विचित्र स्थिति है, क्योंकि एक और जहां शहर में पेयजल किल्लत को लेकर आए दिन विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते वहीं दूसरी और जलदाय विभाग के रिकॉर्ड में जलदाय कनेक्शनों की संख्या के अनुसार पेजयल सोर्स (टयुबवैल) की संख्या एवं पेजयल सप्लाई पर्याप्त मात्रा में होती है। ऐसे में रिकॉर्ड एवं वास्तव में आने वाली इस दोहरी स्थिति के कारण आए दिन आम जन एवं जलदाय विभाग आमने सामने होते है। इस विचित्र स्थिति का कारण है कस्बे की जलदाय विभाग की सप्लाई लाईनों में, राईजिंग लाईनों में हुए सैंकडों अवैध कनेक्शन। ऐसे में जलदाय विभाग ने इस कारण को पकड़ते हुए श्रीडूंगरगढ़ शहर में अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्यवाही का अभियान चलाया है। शुक्रवार को इस अभियान की शुरूआत करते हुए जलदाय विभाग की टीम सरदारशहर रोड पहुंची है एवं सबसे पहले राईजिंग लाईनों में अवैध कनेक्शनों को ढूंढ़ रही है। अभी तक यहां पर मुख्य राईजिंग लाईन में तीन अवैध कनेक्शन सामने आए है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि जांच करने पर ऐसे मामले भी सामने आ रहे है जहां एक ही कनेक्शन पर लोगों ने राईजिंग लाईन में, छह इंच, चार इंच और दो इंच सभी लाईनों में कनेक्शन जोड़े हुए है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए मामला भी दर्ज किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवैध कनेक्शन को ढूंढ कर कार्यवाही में जुटा विभाग।