Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2026। आड़सर बास बस्ती में रविवार को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की प्रचार टोलियों में उत्साह का माहौल है। बस्ती के सभी वार्डों में पीले चावल लेकर टोलियां घर घर पीले चावल और पत्रक वितरण कर रही है। महिलाओं से मंगल कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। वहीं बस्ती के मंदिरों पर बैनर लगाए जा रहें है। गुरूवार को दिनभर व देर रात तक प्रचार टोलियों ने घरों में संपर्क किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बस्ती के सर्व समाज से हिंदू सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है। विदित रहें रविवार दोपहर 2 बजे श्यामजी मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी और मुख्य मार्गों से जयकारों के साथ यात्रा माहेश्वरी सेवा सदन पहुंचकर सम्मेलन में शामिल होगी। सम्मेलन में संत संतोष सागर जी महाराज का सान्निध्य होगा व कुटुंब प्रबोधन पर व्याख्यान के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। आयोजन को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 में हरिराम बाबा मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। पार्षद भरत सुथार, श्रवण पुजारी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बस्ती के करणी माता मंदिर पर लगाया बैनर, टोली ने किया मौजिज लोगों से संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैनजी मंदिर पर लगाया बैनर, महिलाओं से किया कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूंधड़ा मंदिर में तैयारी बैठक, पीले चावल देकर घर घर दे रहें सम्मेलन का बुलावा।