Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2024। बिजली विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर के कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि आज मंगलवार को बीदासर रोड पर स्थित एईएन कार्यालय में शिविर लगाया गया है। कस्बे के नागरिकों से योजना के तहत अपने घर की छत पर सौलर प्लांट लगवाने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है। जिसमें विभाग द्वारा सरकारी योजना में सोलर प्लांट लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट रूफटॉप (घर की छत) पर सोलर सिस्टम लगाने वाले व्यक्ति को 30 हजार रूपए, व 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने वालों को 60 हजार रूपए तक की सब्सिडी देने की योजना है। विभागीय कार्मिकों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए है। टाइम्स द्वारा सभी नागरिकों से योजना का लाभ लेने व पाठक गणों से सूचना को क्षेत्रवासियों तक पहुंचाने का आग्रह किया जा रहा है जिससे हमारे क्षेत्र के लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।