Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2025। गांव दुलचासर में जाट समाज बंधुओं ने सामाजिक व सामूहिक विकास के आह्वान के साथ दयानंद छात्रावास व वीर तेजा मंदिर मैमोरियल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ को पांच लाख एक हजार रुपए की राशि सौंपी। गांव के जाट समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में जाट समाज दुलचासर की ओर से सहयोग राशि का समर्पण ट्रस्ट सदस्य तुलछीराम गोदारा, श्रवण जाखड़ व चांदरतन चाहर को सौंपा। कार्यक्रम में गोदारा ने कहा कि जाट समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। भावी पीढ़ी को समाज के महा पुरूष महाराजा सूरजमल, सर छोटूराम जाट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बिग्गा के पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़ ने कहा कि युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ ही संस्कारों की शिक्षा दिए जाने की जरूरत पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज में बढ़ रहें विघटन पर चिंता जताई व युवाओं से सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। चांदरतन चाहर ने सहयोग राशि के लिए दुलचासर जाट समाज का आभार जताया। कार्यक्रम में दुलचासर के पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. सोहनलाल गोदारा, रामेश्वरलाल महिया, सोहनलाल महिया भंवर लाल महिया शिवप्रकाश महिया, आसुराम गोदारा, कोजाराम कड़वासरा, आसाराम महिया, मांगीलाल महिया, मनोज महिया, रामलाल महिया, दुर्गाराम महिया, दानाराम महिया, भीखाराम महिया, आदुराम महिया, मालाराम महिया सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाट समाज दुलचासर ने ट्रस्ट को सौंपा लाखों का सहयोग।