Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-10-13 at 14.46.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर अब केवल राजनीति का मसला नहीं ये मानव जीवन की रक्षा के लिए सबसे जरूरी मांग बन गया है। ये आंदोलन पुण्य का काम है और इसमें जन जन को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। ये बात पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए बुलाई गई बैठक में कही। महिया ने सामाजिक व राजनीतिक लोगों को एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासनिक व स्थानीय विधायक की उदासीनता के कारण 1 साल से काम रूका हुआ है। अब जब एक के बाद एक दर्दनाक हादसे क्षेत्र में हो रहें है ईलाज की सुविधा के लिए ट्रोमा का निर्माण प्रारंभ होना आवश्यक हो गया है। महिया ने कहा कि दो समुदायों ने वर्षों की रंजिश को भूलाकर जनहित में इस स्थान को चुना जिसके निर्माण के लिए भामाशाह भी तैयार है परंतु अकाल मौत के क्रुर प्रहार सहन करने को क्षेत्र मजबूर है। महिया ने कहा कि क्षेत्रवासी राजनीति से ऊपर उठकर आवाज उठाएं और एकजुट होकर ट्रोमा की मांग उठाएं। गौरव पथ पर स्थित लोकसेवा केंद्र में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मदन प्रजापत, मोहनलाल ज्याणी व भंवरलाल प्रजापत ने की। संयुक्त अध्यक्षीय व्यक्तव्य में ट्रोमा निर्माण की आवाज को बुलंद किया गया। इन्होंने कहा कि ट्रोमा व उपजिला अस्पताल बनेगा तो यहां डॉक्टर्स व स्टाफ भी बढेगा जिससे आमजन को लाभ मिलेगा। अध्यक्ष ने आगामी आम बैठक 20 अक्टूबर को पुन: बुलाए जाने की घोषणा की जिसमें जन मत से रणनीति बनाने व बड़ा फैसला लेने की कार्रवाई किए जाने की बात कही।

बैठक में ये रहें वक्ता, ये हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को पूर्व विधायक द्वारा ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर आयोजित बैठक में सफाई कर्मचारी नेता मंगतूराम वाल्मीकि, एडवोकेट धर्माराम कूकना, कर्मचारी नेता प्यार मोहम्मद, एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी, नीरज शर्मा, ताहिर काज़ी, आनंद नाई, रोहिताश सारण ने भी विचार रखते हुए एकस्वर में ट्रोमा निर्माण करवाए जाने की आवाज उठाई। सभी ने 20 अक्टूबर केा पूरी तैयारी के साथ बैठक में भाग लेने की बात कही। इस दौरान सरपंच सुनील मेघवाल, सोकिन काज़ी, शंकरलाल दुसाद, गिरधारी जाखड़, जैकी रैगर, जाविद बेहलिम, हसन बिसायती, नारायण कलवानिया, बिलाल धोबी, बनवारी प्रजापत, हंसराज राणा, मुकेश दमामी, सुभाष जावा, उस्मान चुनगर, रमेश भाट, भूपेश शर्मा, मोहम्मद आमीन, दीनदयाल शर्मा, कमल करवा, तालीम हुसैन, डूंगर महिया, सोहन महिया, गणेश मीणा, चुन्नीलाल टाडा, हनुमानसिंह राजपुरोहित ने जनजागरण में सहयोग करने व जनहित में आंदोलन को सफल बनाने के प्रयास करने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने ट्रोमा के निर्माण को प्रति व्यक्ति से जुड़ा हुआ मुद्दा बताते हुए आमजन को संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया।

गांधी पार्क में भी हुई चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में गांधी पार्क में आशीष जाड़ीवाल की अगुवाई में बैठक रखी गई। जाड़ीवाल ने बताया कि आए दिन हो रही भयंकर सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए आज क्षेत्र की पहली मांग ट्रोमा सेंटर का निर्माण है। इसे लेकर जो लेटलतीफी बरती जा रही है इसे आमजन सहन नहीं करेगा। जाड़ीवाल ने कहा कि हरएक युवा ट्रोमा निर्माण की आवाज को बुलंद करें। बैठक में अनेक युवा शामिल हुए और ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष समिति का गठन किया। इस दौरान सोमवार को 11.30 बजे उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही गई। सभी ने एकमत से अनिश्चितकालीन धरना दिए जाने की रणनीति पर विचार किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में भी एकत्र हुए युवा, सक्रियता के साथ ट्रोमा निर्माण के लिए आवाज उठाने का लिया संकल्प।