Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2023। राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देशवासियों के नाम दिए गया संदेश क्षेत्र के गांव रिड़ी में घर घर पहुंचा और पहुंचाने का कार्य किया राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने। भादू ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत गांव रिड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया एवं ग्रामीणों को राज्य सरकार की सफलताएं गिनवाई और सरकार द्वारा जारी की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक संख्या में पात्र नागरिकों को लाभांवित करवाने का आह्वान किया। इस दौरान राज्य बजट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को भी क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता का सम्मान बताया और आगामी चुनाव में पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, श्रीराम जाखड़, हरिराम जाखड़, हेतनाथ सिद्ध, तारूराम जाखड़, गणेश शर्मा, ऊमाराम जाखड़, लालाराम भार्गव, कमल भार्गव, कुशलाराम सऊ, रामेश्वरलाल जाखड़, जगदीश जाखड़, मांगीलाल शर्मा, बालाराम, जियाराम जाखड़ व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।