Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड़ पर स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत बुधवार को बाजार बंद का आह्वान कायम रखा गया है। हालांकी धरने के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया गया एवं प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर पहुंच कर संभागीय आयुक्त से मुलाकात भी की। लेकिन वार्ता में किसी भी प्रकार का पुख्ता निर्णय नहीं होने के कारण बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ बंद का आह्वान कायम रखा गया है। बंद को श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल, ऑटोमोबाइल युनीयन, कृषि मंडी व्यापार संघ, विभिन्न युनियनों, प्राईवेट बस एवं ऑटो यूनियन ने भी सर्मथन दिया है एवं रेलवे फाटक की आवश्यकता को अनिवार्यता बताते हुए जल्द से जल्द बनवाने के लिए महापड़ाव में पहुंचने का निर्णय लिया है। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के श्यामसुंदर आर्य एवं तोलाराम जाखड़ ने बताया कि धरनास्थल पर मंगलवार को 39 दिन पूर्ण हो गए एवं 40वें दिन महापड़ाव का आह्वान किया गया है। महापड़ाव के लिए गांवों में भी सम्पर्क किया गया है एवं बड़ी संख्या में किसानों, ग्रामीणों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी और धरनास्थल पर मंगलवार को क्रमिक अनशन पर मामराज सेरडिया एवं हेमनाथ जाखड़ अनशनरत रहे। अनशनस्थल पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, रामकिशन गावड़िया, विवेक माचरा, मांगीलाल गोदारा, कन्हैयालाल सिहाग, लकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे एवं बुधवार एक मार्च को अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे ओवरब्रिज की मांग पर क्रमिक अनशन पर रहे धरनार्थियों का अनशन मंगलवार शाम को खुलवाते कार्यकर्ता।