Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। घर में जबरन घुस कर महिला की लज्जा भंग कर उससे व उसके माता पिता से मारपीट करने का मुकदमा थाने में दर्ज हुआ है। मामले में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बाडेला निवासी चंपादेवी पत्नी रतिराम नाई ने डालाराम पुत्र भगवानाराम नाई, देवीलाल पुत्र आदुराम नाई, पप्पूराम पुत्र मोहनराम नाई, रामप्रताप पुत्र किशराराम नाई, मुखराम पुत्र मोहनराम नाई निवासी मसुरी, नोखा तथा पूर्णाराम पुत्र शेराराम नाई निवासी बाडेला व अन्य 4-5 जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को उसके पति रतिराम व जेठ खिराजराम खेत गए हुए थे और घर पर उसकी ननद किसना देवी, सास परमेश्वरी, ससुर पोकरराम थे। तभी 11 बजे आरोपी बोलेरो कैम्पर लेकर आए और ननद किसनादेवी को पकड़ लिया। लल्जा भंग करते हुए मारपीट की। सास ससुर छुड़ाने लगे तो उनके साथ मारपीट की व घर पर कब्जा करने की धमकी देने लगे। ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए। जेठ व पति को बुलाया व थाने आकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।