Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो वार्डों के पंचों के उपचुनाव के लिए आगामी 20 अगस्त को मतदान होना था लेकिन दोनो ही वार्डों में आज नामांकन के अंतिम दिन केवल एक एक नामाकंन ही आने से दोनो वार्ड पंचों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मुकेश कुलहरी ने बताया कि ग्राम पंचायत कल्याणसर नया के वार्ड नम्बर 4 में एवं ग्राम पंचायत सांवतसर के वार्ड नम्बर 3 में उपचुनाव होने थे। इसके लिए निर्वाचन टीमें गांव में पहुंच गई एवं सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। गांव कल्याणसर नया में एकामात्र चंपादेवी पत्नी पूनमचंद नाई का ही नामांकन आया था। और रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार सैनी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। यहां पर बीएलओ संतोष कुमार सोनी, सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार गांव सांवतसर में केवल सुनिता देवी का नामांकन आया व उन्हें भी निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गामव साँवतसर में निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में निर्विरोध वार्ड पंच निर्वाचित।