Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2023। एक महिला ने एक आरोपी के खिलाफ उपज चोरी करने रास्ता रोककर मारपीट कर धमकाने के आरोप लगाए। 45 वर्षीया विमला देवी पत्नी कालूराम नायक निवासी डेलवा हाल निवासी हेमासर ने अपने पति व पुत्र आईदान के साथ थाने आकर मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया की वह हेमासर की रोही में परिवार सहित नोरंगलाल ब्राह्मण का खेत काश्त कर रखा है। इससे पहले उसने मालाराम गोदारा का खेत काश्त किया था। उसने बताया कि आरोपी मालाराम ने खेत में रखी एकत्र करके रखी फसल चोरी कर हमारे हिस्से की फसल भी बेच ली। मेरे पति ने उससे तकादा किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट 13 मई को पुलिस को दी थी। 10 जून को शाम 4 बजे मैं पड़ौसी सीताराम के खेत से इमाम दस्ता लौटाकर अपने खेत आ रही थी। आरोपी ने रास्ता रोककर मारपीट करते हुए लज्जा भंग की और जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया। पुलिस ने मामला एसी एक्ट में दर्ज कर जांच सीओ को सौंप दी है।