Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर के हालात विकट है और रहवासी या बाजार में आने वाले सैंकड़ो ग्रामीण भारी परेशानियों से जूझ रहे है। जगह जगह कीचड़ के अंबार लगे है और नागरिक इन बेतरतीब नालियों से चोटिल हो रहें है। आज मंडराते बादलों के बीच पालिका सफाईकर्मी हड़ताल पर है और पूरे बाजार में टूटी सड़कें, जाम हुए चेंबर, बंद ड्रेनेज लाइने, खुले पड़े चेंबर, को लेकर व्यापारी वर्ग खासा नाराज हो उठा है। कई दुकानों के आगे पानी भरे रहने के कारण दुकानदारी ठप्प हो रही है जिससे भारी आर्थिक नुकसान भी व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है। अब बाजार के व्यापारी आंदोलन का बिगुल बजाने को आतुर है। व्यापार मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर पालिका को सफाई व्यवस्था के लिए पाबंद करने की मांग की है। मंडल के श्यामसुंदर पारीक ने आक्रोशित स्वर में कहा कि स्थानीय प्रशासन कस्बे को अनाथ छोड़ कर बैठा है और ये स्थिति अब असहनीय हो रही है। अब प्रशासन हस्तक्षेप करें अन्यथा व्यापारी कठोर कदम उठाएंगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। बता देवें व्यापार मंडल लगातार बाजार की सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका व उपखंड प्रशासन से आग्रह कर रहा है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि पालिका जेटिंग मशीन द्वारा पूरी लाईन की सफाई करवाकर दुरस्त करवाए। समस्या के स्थाई समाधान की मांग सभी व्यापारी एक स्वर में कर रहें है।