Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2024। सरदारशहर रोड पर तोलियासर से पहले कांकड़ भैरूंजी मंदिर के पास एक बोलेरो व बस में टक्कर हो गई है। निजी में बस में सवार एक महिला घायल हो गई है और बोलेरो सवार चालक घायल हो गया है। दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मौके पर पुलिस हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार टीम के साथ पहुंच गए व घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। बस श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रही थी और बोलेरा ठुकरियासर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी। बस में सवार गुसाईसर बड़ा निवासी 26 वर्षीय बबिता पत्नी सुरेंद्र घायल हो गई है वहीं बोलेरो में चालक हरिनाथ पुत्र लिच्छुनाथ घायल हो गया है। बोलेरो में एक चालक ही सवार था और हरिनाथ को चिकित्सकों ने बीकानेर रेफर कर दिया है। हैड कांस्टेबल आवड़दान उपजिला अस्पताल पहुंच गए है व मामले की जांच कर रहें है। क्षतिग्रस्त बोलेरो को क्रेन के द्वारा पुलिस स्टेशन पहुंचाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त हुई व बोलेरो सवार हुआ घायल, किया बीकानेर रेफर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायलों के उपचार में जुटा मेडिकल स्टाफ।