Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230521-WA0034
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2023। आज शाम केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। सांसद अर्जुनराम मेघवाल के कानून मंत्री बनने की बधाई लोगों ने उनके प्रतिनिधि को दी। वाल्मीकि मोहल्ले में भाजपा समर्थकों ने पटाखे फोड़े व बधाईयां बांटी। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में रविशेखर को फूलमालाएं पहनाई व शॉल उढ़ाया गया।
मंत्री जी ने केवो म्हारी ई समस्या रो कराओ समाधान, लगाई गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मीकि मोहल्ले में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में खड़े ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग स्कूल प्रशासन अनेकों बार कर चुका है। आज मंत्री पुत्र से मोहल्ले वासियों ने नन्हे मुन्ने बच्चों के जीवन के साथ इसे खिलवाड़ बताते हुए हटवाने की मांग की। मोहल्ले के मौजिज नागरिकों ने मंत्रीजी से कह कर समाधान करवाने की मांग की। इस पर रविशेखर ने बिजली विभाग के आला अफसरों से वार्ता कर समस्या समाधान की बात कही। नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति की समस्या समाधान की भी मांग की। रविशेखर ने पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले वासी शिक्षा कोष बनाए और प्रतिभाशाली जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए मदद करने की बात कही।

ये रहें शामिल…

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान स्वागत व बधाई कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, पार्षद प्रकाश मलघट, पार्षद मघराज तेजी, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री विष्णु कुमार ने रविशेखर का स्वागत सम्मान किया। भाजपा के बाबूलाल तेजी, हरि जमीदार, भीखाराम मलघट ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रवण मलघट, धनजी तेजी, पूर्व पार्षद कालूराम, बद्री, सुरेश, नोरतमल, अनिल वाल्मीकि, भीखाराम, मालाराम सायच, नानूराम स्वामी, छगन, तिलोकचंद मेघवाल, सुन्दर तेजी, मनीष, बालकिशन, बाबुलाल, गोपाल बावरी, मगन, बावरी, तुलसीराम, कालू प्रजापत, सुशील, अशोक तेजी, मंगतूराम तेजी, विजय मलघट, दुर्गाराम तेजी, जयकरण, राजेश कंडारा, विरू कंडारा, भैरुदान मलघट, पप्पू मिस्त्री, मोहित मलघट मौजूद रहे।