Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देश भर में प्रदर्शन व घटना का विरोध हो रहा है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले उपखंड कार्यालय के सामने मुस्लिम समाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो जो दुनिया भर में आतंक के खिलाफ एक मिसाल बन सकें। इस दौरान हमले में मारे गए सभी मृतकों को श्रद्धाजंलि दी गई। समाजिक कार्यकर्ता आरिफ चुनगर ने बताया कि पूरा मुस्लिम समाज आतंकी हमले की निंदा करता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है। आरिफ ने कहा कि पूरा मुस्लिम समाज आतंक के खिलाफ भारत सरकार के साथ खड़ा है। इस दौरान प्रदर्शन में अध्यक्ष रोशन अली, कांग्रेस नेता सलीम बहेलिया, माकपा नेता जावेद बेहलीम, अकबर लूहार, शहीद हेतराम गोदारा के भाई राजाराम गोदारा, SFI के शौकीन काजी, तालीम, अकरम, जाकिर धोबी,हुसेन तंवर, निशार तंवर, रेहान खोखर, आदिल तंवर, फारुक छींपा, जाकिर हुसैन, शाकिर, अकबर, सतार, महबूब, मौशम, आसिफ बहेलीम, आबिद छींपा, वाशिम, अबू साहिल, साहिल, राजू, श्याम, साबुदीन, असलम, सदाम, उस्मान, आबिद, बशीर खा, साजीद अली सहित मुस्लिम समाज के लोग व सोसायटी के सदस्य शामिल हुए।