Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2023। आडसर बास में बीती रात चोरों ने एक घर में घुस कर लाखों का सोना व चांदी सहित नगदी का माल पार कर लिया। घर वाले घर में सो रहें थे और रात 12 बजे बाद खिड़की तोड़ कर चोर घर में घुसे। चोर ने मेज पर रखी अलमारी की चाबी उठाकर अलमारी खोली और उसमें रखे 25 तोला सोना, 75 भरी चांदी सहित 15 हजार की नगदी चुरा कर ले गए। सुबह घर वालों की आंख खुलने के साथ उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हेड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जांच प्रारंभ कर दी है। पीड़ित भागीरथ पुत्र सत्यनारायण प्रजापत ने थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में भागीरथ प्रजापत के मकान में बीती रात घुसे चोरों ने लगाया लाखों का चूना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोने चांदी सहित चुराई नगदी।