Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-29 at 17.29.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का मुख्य बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है एवं बैंक की चेस्ट ब्रांच द्वारा क्षेत्रवासियों को दीपावली गिफ्ट के रूप में नए नोटो की गड्डियां बांटी जा रही है। बैंक प्रबंधक राकेश ओला ने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा विशेष प्रयासों से “नया नोट मेला” बैंक ब्रांच में बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बैंक के खाता धारक ग्राहक अपने खाते से रुपए निकालने पर 50 रुपए, 20 रुपए एवं अन्य नोटों की नई गड्डियां प्राप्त कर सकते है। इसके लिए बैंक में विशेष काउंटर बुधवार को संचालित किया जाएगा। सीमित संख्या में प्राप्त हुई नई गड्डियों का वितरण ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर ग्राहकों को किया जाएगा। एक ग्राहक अधिकतम 1- 1 गड्डी ही ले सकेगा। विदित रहे कि क्षेत्र में एसबीआई की चेस्ट ब्रांच में लगातार ग्राहकों के लिए विषेष नवाचार अपनाते हुए ग्राहक सेवा को नई बुलंदिया दी जा रही है। आप सभी पाठक ये खबर पढ़कर आगामी दिनों में विवाह समारोह आयोजित होने वाले परिवार तक ये सूचना जरूर पहुंचाए जिससे वे नए नोटों की गड्डी प्राप्त करें सकें।