Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2025। नगरपालिका शुक्रवार सुबह अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आई और श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट के पीछे एक पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। मौके पर ईओ अविनाश शर्मा, पालिका एसआई कमल चांवरिया दल सहित पहुंचे और कार्रवाई जारी है। शर्मा ने बताया कि कोर्ट के पीछे खसरा नंबर 942 में अवैध अतिक्रमण की लगातार शिकायत आ रही थी। यहां ठुकरियासर निवासी गजानंद सारस्वत द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जाना बताया गया। इस पर पालिका ने पालिका भूमि को संरक्षित करने के नियमों के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं शर्मा ने आगामी दिनों में भी कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व पालिका भूमि को मुक्त करवाने की कार्रवाई जारी रखे जाने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्वस्त किया अवैध अतिक्रमण, पालिका प्रशासन आया एक्शन मोड पर।